
रायपुर। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ की बैठक की कार्यकारिणी बैठक 12 जनवरी में प्राप्त 11 बजे विजयलक्ष्मी साड़ी सुमित बाजार के सामने रखी गई थी जिसमें से सर्वसम्मति से निम्न प्रस्ताव पारित किए गए। जिसमे सदस्यता शुल्क वार्षिक ₹400 यथावत रखा गया है तथा 3 वर्ष के लिए सदस्यता शुल्क में रियायत करते हुए वर्ष 2025_ 26_ 27 के लिए_₹1000 निर्धारित किया गया है। इसी के साथ व्यापारी संघ की आजीवन सदस्यता ₹3100 निर्धारित किया गया है।
उपरोक्त निर्णय में सभी सदस्यों की सहमति लेकर प्रस्ताव पारित किया गया है। महादेव घाट रोड व्यापारी कल्याण संघ के महासचिव “विश्वास अग्रवाल जी” के द्वारा व्यस्तता के चलते कार्य मुक्त होने की इच्छा जाहिर की जिस पर सदस्यों की सहमति होने पर उन्हें सह महासचिव नियुक्त किया गया है।
नए महासचिव के रूप में श्री राम चौरसिया को महासचिव
नियुक्त किया गया है।
इसके साथ ही प्रतिवर्ष धनतेरस या अन्य त्योहारों पर नगर पालिक द्वारा जो कार्रवाई की जाती है वह अपनी कार्रवाई कर सकते हैं व्यापारी संघ का दबाव नहीं रहेगा क्योंकि कुछ व्यापारियों द्वारा संघ के पदाधिकारी पर गलत आरोप लगाया गया है। व्यापारी संघ का नया सर्टिफिकेट सदस्यता प्रमाण पत्र शीघ्र वर्ष 2025 26 27 3 वर्षों के लिए बनाया जाएगा।
इसी के सर्वसम्मति से प्रस्ताव पास किया गया है कि जिन व्यापारियों का 2024 का सदस्यता शु जिन्होंने जमा नहीं किया है वह व्यापारी संघ को जमा कर सकता है। व्यापारी संघ को मजबूत बनाने के लिए सभी सदस्यों का सहयोग पूर्व की भांति प्राप्त होगा और मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएंगे सभी सदस्यों ने सहमति प्रदान की है। उपरोक्त बैठक में *शेष अधिकार अध्यक्ष को दिया गया है। बैठक में प्रताप पिनजानी जी धीरज ताम्रकार विमल बाफना विश्वास अग्रवाल विनोद जोशी प्रशांत भागवत विनोद जैन श्री राम चौरसिया राज अग्रवाल विश्वास अग्रवाल अनिल अग्रवाल रूपेश साहू रवि रावतानी विवेक अग्रवाल आदि व्यापारी उपस्थित थे।
रिपोर्टर- विवेक कुमार चौरसिया