
अफजलगढ़। सुआवाला बादीगढ़ बार्डर पर सुबह सवेरे पुलिस चेकिंग के दौरान पुलिस व बदमाशों की बीच हुई मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों के पैरों मे गोली लगने के कारण घायल हो गये। जबकि जवाबी कार्रवाई के दौरान एक पुलिस कर्मी भी घायल हो गया। पुलिस ने दोनों बदमाशों को हिरासत मे लेकर उनके खिलाफ कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि पकड़े गये दोनों बदमाश शातिर अपराधी है। और विभिन्न थानों में इन दोनों पर दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। अफजलगढ़ क्षेत्र के ग्राम मानियावाला,मनोहरवाली सहित गांव हरपुर मे बदमाशों ने परिजनों को बंधक बनाकर गन प्वाइंट पर लेकर लाखों की लूट की थी। जिसके खुलासे के लिए पुलिस हरसंभव प्रयास कर रही है। यहां तक कि पुलिस अधीक्षक बिजनौर अभिषेक झा खुद कमान संभाले हुए हैं। जहां पुलिस अधीक्षक विवेकानंद पुलिस चौकी कासमपुरगढ़ी मे घंटों अधिनस्थ अधिकारियों से बदमाशों को पकड़ने के विचार विमर्श करते है। वहीं बादीगढ़ चौराहे पर खुद अधिनस्थ अधिकारियों के साथ रात्रि मे पुलिस चैकिंग अभियान चलाते हैं। लेकिन अभी तक इन लूट का कोई खुलासा नही है। एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि सुबह सवेरे लगभग 4 बजे जब पुलिस सुआवाला बादीगढ़ बार्डर पर गस्त कर रही थी। तब ग्राम हरपुर नहर की पटरी से दो संदिग्ध एक बाइक पर दिखाई दिये। पुलिस कर्मियों ने इन्हें रोकने का प्रयास किया लेकिन दोनों संदिग्ध पुलिस को देखकर पलट कर भागने लगे तथा पुलिस कर्मियों पर फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक पुलिस कर्मी शैलेन्द्र कांत भी घायल हो गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्यवाही करते फायरिंग की जिसमें दोनों बदमाशों के पैरों में गोलियां लगने से वह घायल हो गये। दोनों संदिग्धों को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अफजलगढ़ मे भर्ती कराया। पुलिस पूछताछ के दौरान बदमाशों ने अपना नाम शानू उर्फ़ गोल्टा पुत्र तसलीम निवासी मौहल्ला मनिहारी सराय कस्बा थाना नगीना व दूसरे बदमाश ने अपना नाम सुल्तान उर्फ़ चीनू पुत्र अशरफ निवासी चकगोवर्धन थाना नहटौर बताया। पुलिस रिकार्ड से पता चला कि दोनों शातिर अपराधी है। और विभिन्न थानों में शानू उर्फ़ गोल्टा पर दो दर्जन तथा सुल्तान उर्फ़ चीनू पर 18 आपराधिक मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इस अवसर पर गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सुमित राठी के आलावा कस्बा इंचार्ज प्रवीण कुमार,एसआई हरवीर सिंह,हेड कांस्टेबल विपिन कुमार, कांस्टेबल आकाश कुमार, कांस्टेबल राहुल कुमार, कांस्टेबल नितिन कुमार, शैलेन्द्र कांत तथा कांस्टेबल अभिषेक ढाका आदि उपस्थित रहे।