पाटन_/ ग्राम मढ पिपरिया में चल रही श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का समापन कृष्ण सुदामा मिलन प्रसंग के साथ हुआ कथा वाचक पंडित बृजेश जी महाराज ने कहा कि विश्व एवं अपने ग्राम क्षेत्र में शांति का माहौल तैयार करना है तो कृष्ण सुदामा जैसी मित्रता वह महत्व देना होगा मानव और देव की मित्रता को आज भी श्रद्धा से याद किया जाता है श्री कृष्ण सुदामा मिलन के भावपूर्ण वर्णन को जीवंत दृश्य को देखकर श्रोता भाव विभोर हो गये कथा के दौरान आयोजक ठाकुर भगवानसिंह बड़े भैया, ठाकुर मनोहर सिंह मंझले भैया जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति कृषि समिति जबलपुर ,ठाकुर मेघराज सिंह एवं ग्राम वासियों के अलावा काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।
सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा में ग्राम मढपिपरिया के सभी भक्तजनों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया हवन पूजन एवं भंडारा कन्या भोज के साथ कथा का समापन हुआ
कथा आयोजन में जिन का विशेष सहयोग रहा जिनमें पंडित कैलाश उपाध्याय ,पंडित अशोक उपाध्याय, पंडित लखन उपाध्याय , ठाकुर उजियार सिंह ,ठाकुर सीताराम सिंह, ठाकुर अमरसिंह ,ठाकुर विजय सिंह, ठाकुर लाल सिंह ,अर्जुन सिंह ,दुर्जन सिंह ,लटूरी प्रसाद विश्वकर्मा ,रमेश कुमार श्रीवास्तव रिटायर शिक्षक, कैलाश ठाकुर ,चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव ,जीवन ठाकुर ,आदि ग्राम वासियों का सहयोग रहा