मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा रविवार रात धरमपुरी विधानसभा में पहुंची,जहां भाजपा नेताओं सभा को संबोधित किया।
धार जिला ब्यूरो महेश सिसोदिया
धार जिले के धरमपुरी विधानसभा में रविवार रात करीब 10:00 बजें मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा पहुंची,,जहां धामनोद के सुधार देवी मंदिर में एक जनसभा आयोजित की गई जिसमें भाजपा नेताओं ने जनसभा को संबोधित किया और सरकार की योजनाएं के बारे में बताया,,इसके बाद जन आशीर्वाद सुन्दरेंल होते हुए रात 12:00 बजें के करीब धरमपुरी पहुंचीं जहां स्थानीय शर्मा चौराहे पर उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव ने कार्यकर्ता को संबोधित किया और प्रदेश की शिवराज सरकार और केंद्र की मोदी सरकार की योजनाओं के बारे में बताया साथ ही आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर को जिताए और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की बात कही,, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की जन आशीर्वाद यात्रा का धरमपुरी विधानसभा में जगह-जगह भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया,,इस दौरान भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी कालू सिंह ठाकुर,उद्योग मंत्री राजवर्धन सिंह दत्तीगांव,भाजपा जिलाध्यक्ष मनोज सोमानी,युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष जयसूर्या जन आशीर्वाद यात्रा के रथ पर सवार थें जिन्होंने धरमपुरी विधानसभा में जगह-जगह कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार बनाने की बात कही।