राजू शाह बने नगर मिलक के अध्यक्ष तथा रुखसाना बेगम बनी महिला मोर्चा की नगर अध्यक्ष




मिलक जनपद रामपुर के अंतर्गत नगर मिलक में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लाला राम गंगवार के नेतृत्व में आज नगर मिलक में संगठन का विस्तार किया गया। एक कार्यक्रम के अंतर्गत नगर मिलक में भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति महिला मोर्चा नगर मिलक की कमान इस्लामनगर जालिफ नगला निवासी रुखसाना बेगम को दी गई। तथा इसी क्रम में काफी दिनों से नगर मिलक अध्यक्ष के रिक्त स्थान पर मोहल्ला नसीराबाद नगर मिलक निवासी नगर पालिका परिषद सभासदपति वार्ड नंबर 14 के राजू शाह को नगर मिलक का अध्यक्ष मनोनीत किया गया इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन लोक शक्ति के जिला अध्यक्ष लाला राम गंगवार ने महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष तथा नगर अध्यक्ष मिलक के पदों पर मनोनीत महिला एवं पुरुष दोनों ही पदाधिकारी को फूल माला पहनकर सम्मानित करते हुए संगठन की ओर से प्रमाण पत्र जारी करते हुए संगठन के प्रति संगठन को मजबूत करने की अपेक्षा की इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे जनपद बरेली के जिला अध्यक्ष इमरान खान मंडल कार्यकारणीय अध्यक्ष मेहंदी हसन जिला मीडिया प्रभारी अकील अहमद अफजल खान रिहान अल्वी तथा क्षेत्रीय किसान आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
रिपोर्टर- शब्बन मियां आजर
+ There are no comments
Add yours