
रिपोर्ट – ठाकुर जगदीश सिंह कुशवाहा
जनपद अमेठी क्षेत्र के अंतर्गत हत्याकांड- चंदन अपनी कमाई पूनम पर खर्च करता था:प्यार और अधिकार की लड़ाई में टीचर का पूरा परिवार खत्म कर दिया
यह कहानी एक हंसते-खेलते परिवार की है, जो सिर्फ 7 मिनट में खत्म कर दिया गया। अफेयर, पैसा और ब्लैकमेलिंग में टीचर का परिवार इस कदर फंसा कि निकल ही नहीं पाया। टीचर की पत्नी पूनम का जिस चंदन से अफेयर था, वो उस पर पैसा लुटाता था। जब पूनम ने बेरुखी की और दूर जाना चाहा तो वह खून का प्यासा हो गया।
अमेठी में पहले मासूम बेटियों को बहलाने के लिए कातिल चंदन ने उनके हाथ में 10-10 रुपए के नोट और चॉकलेट दिए। चंद मिनट में बात ऐसी बिगड़ी कि चंदन ने पहले टीचर की पत्नी को 2 गोली मारी। बचाने आए टीचर पर तीन गोलियां चलाईं। अफेयर और पैसे की लड़ाई में बच्चों का कोई कसूर नहीं था, लेकिन हत्यारे ने उन्हें भी नहीं छोड़ा।
इस बार संडे बिग स्टोरी में पढ़िए अमेठी में टीचर परिवार के कत्ल की इनसाइड स्टोरी…
टीचर की पत्नी पूनम हत्या के आरोपी चंदन वर्मा के साथ। –
टीचर की पत्नी पूनम हत्या के आरोपी चंदन वर्मा के साथ।
टीचर सुनील कुमार मूलरूप से रायबरेली के सुदामापुर गांव के रहने वाले थे। सुनील की शादी 12 अप्रैल, 2016 को पूनम से हुई थी। 2018 में सुनील पुलिस के सिपाही पद पर भर्ती हुए। 10 दिसंबर, 2020 को उनकी बेसिक शिक्षा विभाग में टीचर की नौकरी लग गई। उन्होंने पुलिस की नौकरी छोड़ दी। पहली तैनाती बीएसए ऑफिस में हुई। सुनील का घर रायबरेली जिला मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर था। इसलिए वह परिवार लेकर रायबरेली के मटिया इलाके में रहने लगे। सुनील ने जिस मकान में कमरा लिया, वहीं पर चंदन वर्मा भी किराए से रहता था।
यहीं से टीचर परिवार में चंदन वर्मा की एंट्री हुई। सुनील की बेटी दृष्टि की उम्र उस समय करीब 2 साल थी। चंदन दृष्टि को खिलाने ले जाने लगा। चंदन और पूनम में भी नजदीकियां बढ़ने लगीं। 26 साल का चंदन पेशे से मैकेनिकल इंजीनियर (डिप्लोमाधारी) है। वह अस्पतालों की एक्स-रे, सीटी स्कैन और दूसरी मशीनें सही करता था। इसमें उसकी अच्छी-खासी कमाई हो जाती थी। वह पूरा पैसा पूनम पर ही खर्च कर रहा था। पहले ही उसने अपने घर के जेवर पूनम को दे दिए थे। वह पूनम पर सुनील को छोड़कर शादी के लिए दबाव डाल रहा था।
इन सबके बीच कुछ महीने बाद एक दिन सुनील को पूनम के मोबाइल में चंदन की वॉट्सऐप चैट दिखी। उसका शक बढ़ गया। उसने पूनम और चंदन दोनों को समझाया, लेकिन चंदन मानने को तैयार नहीं था। वह किसी न किसी बहाने सुनील के घर पहुंच जाता।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुनील, उसकी पत्नी पूनम, बेटी दृष्टि (5) और लाडो (डेढ़ साल)। – Dainik Bhaskar
सुनील, उसकी पत्नी पूनम, बेटी दृष्टि (5) और लाडो (डेढ़ साल)।
चंदन ने अपना परिवार बचाने के लिए रायबरेली से दूर 12 मार्च, 2021 अमेठी में ट्रांसफर ले लिया। अमेठी जिले में सिंहपुर ब्लॉक के पनहौना के कंपोजिट विद्यालय में तैनाती मिली। वह अमेठी में ही परिवार के साथ शिफ्ट हो गया। लेकिन चंदन वर्मा ने यहां भी पीछा नहीं छोड़ा। चंदन यह दिखाने की कोशिश करने लगा कि उसका पूनम से कोई संबंध नहीं है।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
इधर, सुनील पहले पुलिस में थे। इसलिए उन्होंने पूनम पर निगरानी बढ़ा दी, लेकिन चंदन नहीं माना। अप्रैल, 2024 में सुनील ने अमेठी में 2 बिस्वा जमीन खरीदी। पूनम के कहने पर उन्होंने चंदन वर्मा को गवाह बना लिया। फिर चंदन का सुनील के घर आना-जाना शुरू हो गया। सुनील ने जुलाई, 2024 में मकान बदल लिया। वह अहोरवा भवानी चौराहे पर मुन्ना अवस्थी के मकान में रहने लगे। चंदन वर्मा यहां भी पहुंच गया। चंदन, पूनम पर शादी का दबाव डालने लगा।
,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,
सुनील के कहने पर पूनम ने 18 अगस्त को रायबरेली जिले की नगर कोतवाली में FIR करा दी। इसमें चंदन से जान को खतरा बताया था। कहा- परिवार की हत्या होगी, तो इसका जिम्मेदार चंदन वर्मा होगा। पुलिस ने चंदन को उठा लिया। इससे वह नाराज हो गया। दोनों में झगड़ा हो गया और बातचीत बंद हो गई। 12 सितंबर को उसने वॉट्सऐप बायो चेंज किया, लिखा- 5 लोग मरने वाले हैं। जल्दी दिखाऊंगा।