बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़ की दरमियानी रात थाना पलारी क्षेत्र अंतर्गत प्रकाश ढाबा, घोटिया के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


मृतकों की पहचान सत्यप्रकाश सोनवानी (34 वर्ष), पिता उत्तरा कुमार, निवासी खोरसीनाला, लवन रोड, थाना सिटी कोतवाली तथा गोपी किशन आडिल (25 वर्ष), पिता तुम्मन आडिल, निवासी ग्राम सोनपुरी, थाना सिटी कोतवाली के रूप में हुई है। दोनों संडी शराब दुकान में कर्मचारी थे।
जानकारी के अनुसार, दोनों कर्मचारी अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 22 AE 5345 से रात करीब 10:30 बजे ड्यूटी समाप्त कर अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान थाना पलारी क्षेत्र में प्रकाश ढाबा, घोटिया के पास केप्सूल वाहन क्रमांक CG 07 CA 9479, जो बलौदाबाजार से रायपुर की ओर राष्ट्रीय राजमार्ग-130 पर तेज रफ्तार से जा रहा था, ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे में दोनों युवकों को गंभीर चोटें आईं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है।
संवाददाता तुलसी साहू दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज


