कन्नौज। पुलिस ने दरोगा की वर्दी पहनकर सड़क पर रौब गांठने और उगाही की कोशिश करने वाले एक फर्जी दरोगा को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान फर्रुखाबाद जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के रठौरा नगला निवासी संजीव के रूप में हुई है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सदर कोतवाल जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से पुलिस की वर्दी, फर्जी पुलिस आईडी और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए हैं।
आरोपी संजीव पहले भी फर्जी दरोगा बनकर कानपुर में एक फर्नीचर कारोबारी से 15 लाख रुपये की ठगी करने के मामले में जेल जा चुका है। इसके बावजूद वह दोबारा पुलिस की वर्दी पहनकर लोगों पर रौब जमाने और उगाही की कोशिश में जुटा था।
Post Visitors:24


