अफजलगढ़़। पुलिस ने भारत गैस एजेंसी से 16 सिलेंडर चोरी किए जाने की घटना का खुलासा करने का दावा किया है। इस संबंध में दो युवकों को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इन्होंने ही गांव चकफेरी धर्म कांटे के पास से सिलेंडर चुराई थी। थाना क्षेत्र के गांव चकफेरी निवासी रजनी कम्बोज ने अपने पति बलदेव राज के साथ एचपी गैस एजेंसी में घुसे दो चोरों को दो गैस सिलेंडर, चोरी करते हुए दबोच लिया था। गांव चकफेरी निवासी रजनी कम्बोज ने पुलिस में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि केसरवाल भारत गैस कल्लूवाला से सब एजेंसी भारत गैस ले रखी है। गोदाम गांव चकफेरी धर्म कांटे के पास बना रखा है। गोदाम में खाली भरे सिलेंडर रखें रहते हैं। 31 मई को गोदाम से 14 सिलेंडर चोरी हो गए थे। काफी तलाश किया गया लेकिन नहीं मिल पाए थे। शुक्रवार की शाम सात बजे दो चोर गोदाम से दो सिलेंडर चोरी कर बाइक से लेकर जा रहे थे। पति बलदेव राज तथा जेठ बलकार सिंह ने चोरों को दो गैस सिलेंडर के साथ दबोच लिया था। उधर थानाध्यक्ष हम्बीर सिंह ने बताया कि चोरी की घटना में गुरूप्रताप पुत्र दिलबाग सिंह निवासी गांव चकफेरी और सोनू पुत्र रांझा सिंह निवासी गांव भोगपुर थाना बढ़ापुर शामिल थे। दोनों को गिरफ्तार कर चोरी गए दोनों सिलेंडर बरामद कर लिए गए हैं। कहा कि इन्होंने ही गांव चकफेरी धर्म कांटे के पास से भारत गैस एजेंसी से सिलेंडर चोरी किये थे। इसके अलावा उन्होंने 14 सिलेंडर और चोरी करने की जानकारी को कुबूल किया है। इस अवसर पर गिरफ्तार करने वाली टीम एसआई अनोखेलाल गंगवार,एसआई मुकेश कुमार, कांस्टेबल सन्नी मलिक तथा नितिन कुमार आदि उपस्थित रहे।
Post Visitors:36
Related Stories
April 2, 2024
September 27, 2023