पत्रकार जगजीत सिंह कैंथ
पटियाला से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां पुलिस कस्टडी में एक आरोपी की मौत से हड़कंप मच गया है।
बंटी नाम में 28 साल के युवक की त्रिपुरी पुलिस स्टेशन में पूछताछ के दौरान मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक, बंटी पिछले चार साल से NDPS केस में पटियाला सेंट्रल जेल में कैदी था।
एक और केस में, जिसमें मोबाइल फोन और जर्दा रखने की बात सामने आई थी, उसे त्रिपुरी पुलिस ने नामजद किया था।
इसी केस में बंटी को पूछताछ के लिए त्रिपुरी पुलिस स्टेशन लाया गया था, जहां पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।
उसे तुरंत सरकारी राजिंदरा हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
(परिवार के आरोप)
मृतक के परिवार ने गंभीर आरोप लगाए हैं।
परिवार का कहना है कि बंटी के शरीर पर निशान थे और पुलिस ने उसे पीटा था, जिससे उसकी मौत हो गई। घटना के बाद पटियाला मुर्दाघर के बाहर बड़ी संख्या में परिवार के लोग और रिश्तेदार जमा हो गए, जहां माहौल काफी तनावपूर्ण देखा गया।
बाइट (पुलिस का बयान):
इस मामले पर DSP सिटी-2 जंगजीत सिंह ने कहा कि बंटी को पूछताछ के लिए त्रिपरी पुलिस स्टेशन लाया गया था।
पूछताछ के दौरान उसकी तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद डॉक्टर को बुलाकर दवा दी गई।
उन्होंने कहा कि जब उसकी हालत बिगड़ी तो उसे तुरंत अस्पताल लाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
टॉर्चर के आरोपों से इनकार करते हुए उन्होंने कहा कि मौत का असली कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा।


