नरेश ठाकुर जी
माता भगवती देवी शर्मा जन्म
शताब्दी अनुयाज प्रतिक्षणा संघोष्ठी में कहा कि प्रत्येक प्रज्ञा मंडल दो गांवों को गोद ले और वहां लोक कल्याण हेतु गायत्री यज्ञ, दीप यज्ञ, साधना, स्वाध्याय, संस्कार आयोजित करें।
यह आयोजन आंध्रप्रदेश के गुन्टूर जिले के नाराकोडूर में 5 अप्रैल रविवार को दक्षिण भारत के मिनी शान्ति कुंज के रूप में प्रसिद्ध गायत्री शक्ति पीठ में हुआ। इस अवसर पर अखिल विश्व गायत्री परिवार केंद्र शान्तिकुंज हरिद्वार के प्रतिनिधि नरेश ठाकुर, तेलंगाणा और आंध्र प्रदेश के वरिष्ठ कार्यकर्ता अश्चिनी सुब्बाराव, एम एस राजू, रमेश वर्मा, संदीप, शिवाजी, कुमार, विक्रम, अनिल, मूर्ति ने भाग लिया।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों को हर एक ग्राम में घर घर गायत्री यज्ञ, दीप यज्ञ, साधना, स्वाध्याय, संस्कार आयोजित करने और प्रज्ञा मंडली और महिला मंडल स्थापित करने का संकल्प दिलाया गया। तेलंगाणा और आंध्र प्रदेश के सभी जिलों के वरिष्ठ गायत्री परिवार युग निर्माण कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।














