11.62 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार, ₹1.10 लाख की मादक सामग्री जब्त
नरसिंहपुर, 26 जुलाई। जिले में चलाए जा रहे “नशे से दूरी है जरूरी-2.0” अभियान एवं “OPERATION EAGLE CLAW” के तहत नरसिंहपुर पुलिस ने नशे के कारोबारियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए थाना करेली क्षेत्र से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 11.62 ग्राम स्मैक बरामद की गई, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹1.10 लाख बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के कारोबार के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 25 जुलाई 2026 को थाना करेली पुलिस गश्त एवं अपराध विवेचना के दौरान करेली स्टेडियम के पास पहुंची। पुलिस वाहन को देखकर एक संदिग्ध युवक भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सत्यम राजपूत (25 वर्ष) निवासी हनुमान वार्ड, करेली बताया। तलाशी लेने पर उसके हाफ पैंट की जेब से 11.62 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रन्नाकर हिंगवे, सउनि. सतीश राजपूत, प्र.आर. कुलदीप सोमकुवर, प्र.आर. राजेन्द्र उईके, आरक्षक लक्ष्मी नागपुरे, आरक्षक कपिल राजपूत एवं आरक्षक सचिन पटेल की सराहनीय भूमिका रही।
जनता से अपील
नरसिंहपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री या अवैध शराब के कारोबार की जानकारी मिले तो तुरंत नारकोटिक्स हेल्पलाइन – 7701052700 पर सूचना दें। सूचना देने वाले की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।


