




किसानों को दी गई धान की फसल सुरक्षा, भूरे माहू एवं तना छेदक नियंत्रण की विस्तृत जानकारी
स्थानः ग्राम ओडेकेरा (जैजैपुर), जिला सक्ती (छ.ग.) | विशेषः कृषि जागरूकता गोष्ठी व कीट-रोग प्रबंधन
सक्ती/ओडेकेरा जैजैपुर पी.आई.ई. लिमिटेड (P.I.E. Ltd.) कंपनी द्वारा जिला सक्ती के ग्राम ओडेकेरा में एक भव्य ‘किसान फील्ड कार्निवल’ (कृषि गोष्ठी) का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्रीय किसानों को धान की फसल में लगने वाले विभिन्न रोगों एवं कीटों के सटीक प्रबंधन हेतु जागरूक करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कंपनी के उच्च अधिकारी श्री ऋषि गुप्ता जी एवं श्री सूरेश खुटे उपस्थित रहे। उपस्थित उच्च अधिकारियों ने किसानों से सीधा संवाद करते हुए धान की फसल की सुरक्षा एवं बेहतर पैदावार से संबंधित विस्तृत तकनीकी जानकारी साझा की।
कीट नियंत्रण हेतु कंपनी द्वारा सुझाई गई प्रभावी तकनीक व खुराकः
भूरे माहू (BPH) से बचाव हेतुः श्री मनीष वर्मा जी ने किसानों को ‘डिस्ट्रप्टर’ (Disruptor) का 133.2 ग्राम प्रति एकड़ की दर से छिड़काव करने की सलाह दी।
टना छेदक (Stem Borer) नियंत्रण हेतुः तना छेदक कीट के प्रभावी प्रबंधन के लिए ‘प्रसीडो’ (Proceedo) का 160 मिलीलीटर प्रति एकड़ प्रयोग करने का सुझाव दिया गया।
इस अवसर पर क्षेत्र के प्रतिष्ठित कृषि विक्रेता श्री सूरज श्रीवास न्यू कृष्णा कृषि केंद्र जैजैपुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। ग्राम ओडेकेरा एवं आसपास के क्षेत्रों से आए लगभग 110 किसानों ने इस गोष्ठी में उत्साहपूर्वक भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम के दौरान कंपनी अधिकारियों ने किसानों को आश्वस्त किया कि आने वाले फसल चक्र में कंपनी एक नया एवं अत्यंत प्रभावी नींदनाशक (खरपतवार नाशक) उत्पाद ‘एकेत्सू’ (Aketsu) बाजार में उपलब्ध कराएगी, जिससे किसानों को खरपतवार की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी।
कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित किसानों एवं अतिथियों के लिए अल्पाहार की व्यवस्था की गई तथा धन्यवाद ज्ञापन के साथ गोष्ठी का विधिवत समापन हुआ।
विज्ञप्ति जारीकर्ता: पी.आई.ई. लिमिटेड (P.LE. Ltd.) | प्रकाशन हेतु निवेद्य


