सारंगढ़ । कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार जिले के कृषकों को गुणवत्ता पूर्ण रासायनिक कीट नाशक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आशुतोष श्रीवास्तव उप संचालक कृषि द्वारा अपने टीम के साथ जिले के विभिन्न विक्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया गया। अनियमितता पाए जाने पर 3 विक्रय केंद्रों में संदिग्ध सामाग्रियों को शीज करते हुए विक्रय प्रतिबंध किया गया है। मे. उन्नत कृषि सेवा केंद्र, भटगांव द्वारा अवसान हो चुके कीटनाशक का प्रदर्शन, भंडारण, वितरण किया जा रहा था, साथ ही बिना वैध लाइसेंस के विक्रय करते पाया गया। मेसर्स उमा कृषि केंद्र, जमगहन के द्वारा कीटनाशी अधि. 1968 एवं 1971 का पालन किये बिना व्यापार करना, जप्त एवं नोटिस की कार्य वाही किया गया। मेसर्स पुष्पराज केशरवानी भटगांव के विक्रय केंद्र में 3 कंपनियों का मिस ब्रांडिंग सामाग्री पाया गया, जिसे जप्त एवं विक्रय प्रतिबंध किया गया है। उक्त कंपनियों युनाईटेड पेस्टि साइड रायपुर प्रा.लिमि., इन्सेक्टिसाइड (इंडिया) लिमि., शनमुखा एग्रिटेक लिमि.) के विरुद्ध कार्यवाही हेतु वरिष्ठालय को प्रेषित किया जायेगा। जिले में अब तक 46 विक्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया है जिसमें अनियमितता पाए जाने पर 22 केंद्रों को नोटिस, 11 लाइसेंस निरस्त, 9 कृषि केंद्र का विक्रय प्रतिबंध किया गया है। उप संचालक कृषि ने कहा कि – किसान भाई रासायनिक कीटनाशक का खरीदी करते समय कीटनाशक के अवसान तिथि को अवश्य जांच करें। उक्त निरीक्षण में जयप्रकाश गुप्ता कीटनाशी निरीक्षक मायाशंकर जोल्हे, प्रकाश कुमार थवाईत BTM उपस्थित रहे।


