नई दिल्ली: राजधानी नई दिल्ली 11/04/2026 में आयोजित Delhi Crime Press सेमिनार में देशभर से जुड़े संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी और प्रमुख लीडर्स एक मंच पर एकत्रित हुए। यह आयोजन संगठन के विस्तार, नई रणनीतियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
सेमिनार में स्टेट एडवाइजर गोपाल सिंह (बिजनौर, उत्तरप्रदेश) एंकर की अहम भूमिका निभाते हुए पूरे कार्यक्रम का संचालन कर रहे हैं। वहीं हरियाणा (करनाल) से सुशील कुमार की उपस्थिति ने कार्यक्रम को और अधिक सशक्त बनाया है। देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे लीडर्स के कारण यह सेमिनार एक मजबूत राष्ट्रीय मंच के रूप में उभर रहा है।
कार्यक्रम में सरिता मैडम के आगमन से आयोजन को विशेष गरिमा मिली। साथ ही दिल्ली में आयोजित इस महत्वपूर्ण बैठक में कई प्रमुख सदस्य और अन्य न्यूज चैनलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे, जिससे कार्यक्रम का महत्व और बढ़ गया।
प्रमुख उपस्थितियां
नरेंद्र कुमार – संपादक
अनिल शेट्टी – सहायक संपादक
राजकुमार – दिल्ली / पंजाब (चीफ एड,)
गोपाल सिंह – स्टेट एडवाइजर (एंकर), बिजनौर (उत्तरप्रदेश)
सुशील कुमार – करनाल (हरियाणा)
सरिता मैडम
अशोक कुमार – गुरुग्राम (हरियाणा)
दीपक कुमार – पटियाला (पंजाब)
चंदन सिंह – दिल्ली
ओम शुक्ला – उत्तरप्रदेश
अन्य कई राज्यों से जुड़े वरिष्ठ लीडर्स एवं मीडिया प्रतिनिधि
क्या हो सकता है बड़ा ऐलान ?
सूत्रों के अनुसार, इस सेमिनार में Delhi Crime Press को राष्ट्रीय स्तर पर विस्तार देने के लिए नई योजनाओं और रणनीतियों की घोषणा की जा सकती है।
खासतौर पर राजकुमार सर (चीफ एडवेंचर) द्वारा संगठन को नई दिशा देने और विस्तार को लेकर किसी बड़े फैसले की संभावना जताई जा रही है।
सेमिनार का उद्देश्य
संगठन को राष्ट्रीय स्तर पर सशक्त बनाना
नए लीडर्स को जोड़कर नेटवर्क विस्तार करना
टीम वर्क और नेतृत्व क्षमता को मजबूत करना
भविष्य की योजनाओं पर ठोस रणनीति तैयार करना
यह सेमिनार Delhi Crime Press के लिए नई दिशा, नई ऊर्जा और बड़े बदलाव का संकेत दे रहा है।
अब सभी की नजरें इस मंच पर टिकी हैं कि संगठन को यहां से कौन सी नई पहचान और कौन सी बड़ी सौगात मिलने वाली है।
संवाददाता तुलसी साहू दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज़


