सोलन (हिमाचल) में दबिश, 16आरोपी गिरफ्तार | 50 लाख से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जप्त
बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़), 10 अप्रैल 2026: थाना भाटापारा शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आईपीएल क्रिकेट मैचों पर ऑनलाइन सट्टा संचालित करने वाले एक अंतर्राज्यीय संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हिमाचल प्रदेश के जिला सोलन (परवाणू) में दबिश देकर 16 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से Branch-08, Branch-27 एवं Branch-35 लिंक के जरिए पूरे देश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित कर रहे थे। यह पूरा नेटवर्क सोलन में किराए के मकान से संचालित किया जा रहा था।
ऐसे हुआ मामले का खुलासा
04 अप्रैल 2026 को भाटापारा शहर पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास एक आरोपी अजय बतरा को मोबाइल के जरिए ऑनलाइन सट्टा का हिसाब-किताब करते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से एक मोबाइल, ₹5780 नगद एवं सट्टा से संबंधित स्क्रीनशॉट बरामद किए गए।
मोबाइल के तकनीकी विश्लेषण से यह खुलासा हुआ कि आरोपी एक बड़े अंतर्राज्यीय सट्टा गिरोह से जुड़ा है, जो हिमाचल प्रदेश से संचालित हो रहा है।
पुलिस की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी भाटापारा के मार्गदर्शन में टीम ने सोलन (परवाणू) में कैंप कर साक्ष्य जुटाए और एक मकान में दबिश दी।
मौके पर पाया गया कि आरोपी लैपटॉप, आईपैड और मोबाइल के माध्यम से संगठित एवं पेशेवर तरीके से ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे थे।
पुलिस ने मौके से 16 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
जप्त सामग्री
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से—
07 लैपटॉप
02 आईपैड
48 मोबाइल फोन
09 ATM कार्ड
02 बैंक खाते
अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण
कुल अनुमानित मूल्य 50 लाख रुपये से अधिक
देशभर में फैला नेटवर्क
जांच में सामने आया है कि यह गिरोह RUVIBET पैनल आईडी के माध्यम से पूरे भारत में सट्टा नेटवर्क फैला चुका था। विभिन्न ब्रांच लिंक के जरिए आईडी बनाकर बड़े पैमाने पर अवैध सट्टा संचालन किया जा रहा था।
गिरफ्तार आरोपी
अंकित राज (29) – हिसार, हरियाणा
सदाम हुसैन (25) – अम्बिकापुर, सरगुजा (छ.ग.)
लवप्रीत सिंह (26) – पटियाला, पंजाब
अजिबुल रहमान (25) – बैकुंठपुर (छ.ग.)
अनिकेत त्यागी (28) – संभल, उत्तरप्रदेश
दीपक उर्फ दीपू चौहान (29) – मुरादाबाद, उत्तरप्रदेश
रमन कुमार (37) – पठानकोट, पंजाब
मुकेश सोनी (24) – गोंडा, उत्तरप्रदेश
राकेश कुमार (42) – पठानकोट, पंजाब
मनु (24) – पठानकोट, पंजाब
करणदीप सिंह (29) – संगरूर, पंजाब
दीपक कुमार पौडेल (27) – नेपाल
रितिक कुमार (24) – पठानकोट, पंजाब
राहुल सरमाल (28) – पठानकोट, पंजाब
शिवम (30) – पठानकोट, पंजाब
गुलशन कुमार (30) – पठानकोट, पंजाब
आगे की कार्रवाई
प्रकरण में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 के साथ-साथ बीएनएस एवं आईटी एक्ट की विभिन्न धाराएं जोड़ी गई हैं। सभी आरोपियों को 10 अप्रैल 2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
संवाददाता
तुलसी साहू
Delhi Crime Press – नेशनल न्यूज़


