संगठन मंत्री नरेंद्र और सह मंत्री अजय कुमार आर्य को सम्मानित करते हुए
(8 जून से 20 जून तक नाभा में उत्तर भारत स्तरीय संस्कृत शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का होगा आयोजन)
भादसों 23 मई (जगजीत सिंह कैंथ) :- श्री दुर्गा मंदिर भादसों में संस्कृतभारती भादसों नगर की गोष्ठी आयोजित की गई। इसमें विशेष रूप से संस्कृतभारती उत्तर क्षेत्र संगठन मंत्री श्री नरेंद्र मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। उनके साथ संस्कृत भारती पंजाब प्रांत के सह-मंत्री अजय कुमार आर्य भी विशेष रूप से पहुंचे। संगठन मंत्री नरेंद्र ने पंजाब में संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार और संस्कृतभारती पंजाब प्रांत की गतिविधियों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि संस्कृत भाषा वेद-शास्त्रों की भाषा है, जिनकी रचना प्राचीन काल में पंजाब की धरती पर ही हुई थी। हमें अपनी महान संस्कृति को बचाने के लिए संस्कृत भाषा सीखने की विशेष आवश्यकता है।
इसके साथ ही उन्होंने जानकारी साझा करते हुए बताया कि अगले महीने 8 जून से 20 जून तक नाभा में उत्तर भारत स्तरीय शिक्षक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन किया जा रहा है। इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल, दिल्ली और जम्मू-कश्मीर से शिक्षार्थी भाग लेने आ रहे हैं, जो बाद में समाज में संस्कृत भाषा सिखाने का काम करेंगे।
इस अवसर पर संगठन मंत्री नरेंद्र और प्रांत सह-मंत्री अजय आर्य को श्री ब्राह्मण सभा भादसों और श्री दुर्गा मंदिर कमेटी द्वारा सम्मानित किया गया। इस गोष्ठी में पटियाला विभाग संयोजक शास्त्री गगनदीप पाठक, सुरिंदर शर्मा (अध्यक्ष श्री ब्राह्मण सभा), मास्टर अमरनाथ, भगवंत सिंह मणकू, वैद्य निर्भय पाल, चरणजीत शर्मा, वैद्य कपिल शर्मा, वैद्य हरीशरण पाठक, हरफूल पाठक, काला किताबों वाला, सुखजीवन शर्मा, कृष्ण दास, बलराम दास, पंडित हरि प्रसाद, पंडित लोकेंद्र, मास्टर अशोक कुमार, डॉ. गुरिंदर पाल गौतम, धर्मपाल जस्सोमाजरा, परवीन शर्मा और अमनदीप तिवारी आदि उपस्थित रहे।


