पटियाला न्यूज़ :- जगजीत सिंह कैथ
पटियाला: पटियाला के SST नगर इलाके में उस समय दहशत का माहौल बन गया जब जिम से अपने घर लौट रहे एक युवक पर अज्ञात लोगों ने फायरिंग कर दी।
जानकारी के मुताबिक, हमलावर फॉर्च्यूनर कार में सवार थे। बताया जा रहा है कि उन्होंने पहले रास्ते में युवक की कार को दो बार टक्कर मारी। इसके बाद उन्होंने हवा में दो गोलियां चलाईं और तीसरी गोली युवक की कार को निशाना बनाकर चलाई।
घटना की जानकारी मिलते ही लाहौरी गेट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।
लाहौरी गेट थाने के इंचार्ज सौरव सभरवाल ने बताया कि पुलिस को एक युवक का फोन आया था, जिसने बताया कि उसकी कार को पीछे से टक्कर मारी गई है और उस पर भी फायरिंग की गई है।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक, युवक के बयानों के आधार पर, मामला फिलहाल किसी आपसी रंजिश से जुड़ा हुआ नहीं लग रहा है। हालांकि, सभी एंगल से जांच की जा रही है।
फिलहाल, पुलिस ने इलाके के CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले अज्ञात हमलावरों की तलाश जारी है।


