सड़क हादसे के बाद पुलिस टीम ने दिखाई मानवता, समय पर पहुंचाया अस्पताल

गिधौरी/ थाना गिधौरी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नरधा राईस मिल के पास आज शाम एक बाइक सवार युवक के अनियंत्रित होकर गिरने से गंभीर हादसा हो गया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुँचकर घायल को तुरंत अस्पताल रवाना किया।
घटना का विवरण– आज दिनांक 25.06.2026 को सायं 06:30 बजे डायल 112 को इवेंट (सूचना) प्राप्त हुआ कि ग्राम नरधा राईस मिल के पास एक मोटर साइकिल चालक दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। सूचना मिलते ही थाना गिधौरी की डायल 112 वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई। मौके पर पहुँचने पर टीम की मुलाकात कॉलर (घायल के भाई) से हुई, जिसने बताया कि उसका भाई, महेंद्र कुर्रे निवासी ग्राम नवरंगपुर, बाइक से अनियंत्रित होकर गिर गया है और उसके सिर पर गंभीर चोटें आई हैं।
त्वरित पुलिस सहायता:– डायल 112 के स्टाफ ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। तत्काल मौके पर डायल 112 वाहन और एम्बुलेंस दोनों पहुँच चुकी थीं। घायल की गंभीर स्थिति को देखते हुए, कॉलर (भाई) की सहमति से घायल महेंद्र कुर्रे को तुरंत एम्बुलेंस के माध्यम से बेहतर उपचार और डॉक्टरी सहायता हेतु अस्पताल रवाना किया गया।
सराहनीय टीम:– गिधौरी पुलिस द्वारा समय पर की गई इस कार्रवाई से घायल युवक को ऐन वक्त पर चिकित्सीय सहायता मिल सकी। इस त्वरित और मददगार कार्रवाई में थाना गिधौरी डायल 112 टीम के निम्नलिखित सदस्यों की मुख्य भूमिका रही:
- आरक्षक: कमलेश बर्मन
- चालक: रूपेश साहू
संवाददाता तुलसी साहू दिल्ली क्राइम प्रेस


