अखिल विश्व गायत्री परिवार केंद्र, शांतिकुंज हरिद्वार – इल्लंदु शाखा के तत्वावधान में इल्लंदु आम बाजार स्थित गायत्री पादुका पीठ में गायत्री जयंती समारोह का आयोजन किया गया।24 बार गायत्री चालीसा का सामूहिक पाठ भक्तिभाव से किया गया।गायत्री यज्ञ लोक कल्याण, विश्व शांति और वातावरण प्रदूषण निवारण के लिए आहुतियाँ समर्पित की गई।गायत्री परिवार जिला समन्वयक डॉ. सतीश खंडेलवाल जी ने कहा – “अखंड दीप, माताजी और गुरुदेव के सतजयंती उत्सवों के अंतर्गत घर-घर गायत्री यज्ञ, संस्कार, गायत्री चालीसा और दीप यज्ञ आयोजित किए जाएं। प्रत्येक कार्यकर्ता इसमें सहयोग करें।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार के कार्यकर्ता, साधक और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Post Visitors:13


