इल्लंदु : तेलंगाना राज्य गो सेवा विभाग के तत्वावधान में इस महीने की 15 तारीख को हैदराबाद में आयोजित होने वाली गोविज्ञान राज्य स्तरीय परीक्षा के लिए इल्लंदु से दो छात्राओं का चयन हुआ है।इल्लंदु ओल्ड गिरिजन कल्याण आश्रम उच्च बालिका विद्यालय की 9वीं कक्षा की छात्राएं बानोथ राजेश्वरी और कुन्नोथ निखिता इस परीक्षा के लिए चयनित हुई हैं, ऐसा प्रधानाध्यापक बावूसिंग ने बताया।उन्होंने बताया कि इस परीक्षा में मुख्य अतिथि के रूप में तेलंगाना राज्य के राज्यपाल श्री शिवप्रताप शुक्ला जी उपस्थित रहेंगे।इस अवसर पर गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन के जिला समन्वयक डॉ. सतीश खंडेलवाल ने कहा कि चयनित छात्राएं राज्य स्तर पर विजय प्राप्त कर इल्लंदु और भद्राद्रि कोठागुडेम जिले का नाम रोशन करें, ऐसी कामना की।
Post Visitors:11


