अखिल विश्व गायत्री परिवार शताब्दी महोत्सव के अंतर्गत
मास्टर माइंड्स हाई स्कूल को “जन्म शताब्दी पुरस्कार” प्रदान
video

अखिल विश्व गायत्री परिवार केंद्र, शांतिकुंज – हरिद्वार के संस्थापक वेदमूर्ति पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य जी की साधना शताब्दी, अखंड दीपज्योति शताब्दी वर्ष एवं वंदनीय माताजी जन्म शताब्दी महोत्सव के उपलक्ष्य में गायत्री परिवार गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन के तत्वावधान में आज मास्टर माइंड्स हाई स्कूल में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन के जिला समन्वयक, प्रमुख समाजसेवी डॉ. सतीश खंडेलवाल जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और संस्कार युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए मास्टर माइंड्स हाई स्कूल के कॉरस्पॉडेंट माननीय सर्वेश्वर राव जी को “जन्म शताब्दी पुरस्कार” से सम्मानित किया।
इस अवसर पर डॉ. सतीश खंडेलवाल जी ने कहा,
_”पूज्य गुरुदेव और वंदनीय माताजी की प्रेरणा से समाज में प्रज्ञा आधारित शिक्षा एवं संस्कार के प्रचार-प्रसार में मास्टर माइंड्स स्कूल द्वारा किए जा रहे कार्य सराहनीय हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सद्बुद्धि, सद्विचार, गायत्री मंत्र साधना, देशभक्ति एवं ईमानदारी को अपनाना चाहिए। शिक्षक समाज के दीपस्तंभ हैं। हम बदलेंगे तो देश बदलेगा का नारा अपनाने को कहा।
नशा मुक्त भारत अभियान पर विशेष जोर
डॉ. खंडेलवाल जी ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से “नशा मुक्त भारत अभियान” में सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही देश का भविष्य है। नशे से दूर रहकर ही हम एक स्वस्थ, शिक्षित और संस्कारवान समाज का निर्माण कर सकते हैं। आइए हम सब मिलकर अपने जिले को नशा मुक्त जिला बनाने का संकल्प लें।
इस कार्यक्रम में इंफैक्ट क्लब ट्रेनर मुतैबोइन श्रीनिवास राव जी, शिक्षकगण, शिक्षिकाएं, विद्यालय का स्टाफ, विद्यार्थी एवं गायत्री परिवार के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे।


