अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई में संगठनात्मक विस्तार
श्री सियाराम चंद्रा जी बने जिला उपाध्यक्ष, जिला सक्ती
सक्ती, छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई के बिलासपुर संभाग अंतर्गत जिला सक्ती में संगठन के संवैधानिक, प्रशासनिक एवं संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से संगठनात्मक विस्तार किया गया है।
इसी क्रम में माननीय श्री तोरेन्द्र कुमार मनहर जी, जिलाध्यक्ष सक्ती, के अनुमोदन से आदरणीय भैय्या श्री सियाराम चंद्रा जी को अखिल भारतीय पंचायत परिषद, जिला सक्ती के जिला उपाध्यक्ष पद का नवीन दायित्व प्रदान किया गया है।
यह नियुक्ति संगठन के प्रति उनकी सक्रियता, निष्ठा एवं संगठनात्मक कार्यों में योगदान को ध्यान में रखते हुए की गई है। परिषद को विश्वास है कि श्री सियाराम चंद्रा जी अपने नवीन दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करते हुए जिला सक्ती में संगठन को और अधिक मजबूत एवं जनहितकारी बनाएंगे।
साथ ही, वे पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों की आवाज को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने तथा पंचायतों के सशक्तिकरण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
आदेशानुसार
माननीय श्री डॉ. लीलुराम केंवट जी
प्रदेश संयोजक एवं प्रभारी, छत्तीसगढ़
अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई
जारीकर्ता
कार्यालय: रायपुर, छत्तीसगढ़
मीडिया प्रभारी
माननीय डॉ. विपेन्द्र कुमार महेश जी
प्रदेश मुख्य महासचिव (प्रशासनिक), संगठन प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी
अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई
अखिल भारतीय पंचायत परिषद छत्तीसगढ़ राज्य इकाई की ओर से श्री सियाराम चंद्रा जी को जिला उपाध्यक्ष, जिला सक्ती के नवीन दायित्व हेतु हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
परिषद उनके सफल, उज्ज्वल, गरिमामय एवं जनहितकारी कार्यकाल की मंगलकामना करती है।


