जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, पुलिस ने मांगा लोगों से सहयोग।
सख्ती से निपटेगा पुलिस प्रशासन
अफजलगढ़। आगामी जन्माष्टमी समेत अन्य त्योहारों को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। शनिवार को कोतवाली परिसर में जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसमें पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने आयोजकों, जनप्रतिनिधियों तथा क्षेत्र के जिम्मेदार लोगों से त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की। बैठक को संबोधित करते हुए सीओ आलोक कुमार सिंह ने कहा कि त्योहारों के दौरान माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। सभी आयोजक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था का विशेष ध्यान रखें। किसी भी प्रकार का गैर परंपरागत कार्य नहीं किया जाएगा। उन्होंने लोगों से सोशल मीडिया पर प्रसारित होने वाली अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध सूचना की तत्काल पुलिस को जानकारी देने की अपील की। तहसीलदार विपिन कुमार चौधरी ने सभी लोगों को आगामी त्योहारों की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाएं। पुलिस-प्रशासन का सहयोग करें। किसी भी प्रकार की समस्या होने पर तत्काल संबंधित पुलिस अधिकारी या 112 पर सूचना दें। प्रभारी निरीक्षक मृदुल कुमार ने भी लोगों से त्योहारों के दौरान पुलिस प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। आयोजक अपने कार्यक्रमों के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करें और किसी भी स्थिति में कानून व्यवस्था प्रभावित न होने दें। बैठक में चेयरपर्सन पति जावेद विकार, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत, तेजपाल सिंह चौहान, चेयरमैन अनूज जोशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश बंजारा,सभासद मुकेश शर्मा,सभासद भीम सिंह रावत,प्रधान अनील त्यागी,संदीप कर्णवाल समेत अन्य लोगों ने पुलिस-प्रशासन को पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नायाब तहसीलदार संजीव कुमार,समाजसेवी अतुल अग्रवाल,शरद कर्णवाल,पूर्व सभासद विकास कुमार जैन, सभासद पति अजहर अहमद, प्रधान चौधरी गितेन्द्र, समाजसेवी विकास गुर्जर, प्रधान कैलाशचंद्र चौधरी, प्रधान संजय कुमार,प्रधान विपिन कुमार, प्रधान पति वकील अहमद, पूर्व प्रधान रामनाथ सिंह चौहान, प्रधान पति रईस वकील, मोहित त्यागी,प्रधान रजी अहमद, प्रधान रिजवान अहमद, प्रधान उमर अहमद, प्रधान जाकिर हुसैन,पूर्व प्रधान श्याम लाल भारद्वाज आदि मौजूद रहे।


