राष्ट्रीय प्लास्टिक मुक्त दिवस के अवसर पर हिंदी जर्नलिस्ट एसोसिएशन और इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म के प्रिंसिपल श्री महेश अग्रवाल जी के नेतृत्व में आयोजित “प्लास्टिक मुक्त एक दिन” विषय पर निबंध प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, यह जानकारी गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन के जिला समन्वयक और हिंदी जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्य डॉ. सतीश खंडेलवाल ने दी।
इस प्रतियोगिता में जिले भर के अनेक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें से तीन को जिला स्तरीय विजेता के रूप में चुना गया।
विजयी तीन विजेता:
1. प्रथम स्थान: ए. हर्षिता, 10वीं कक्षा, जवाहर DAV हाई स्कूल, मादारम
2. द्वितीय स्थान: टी. शिक्षा, 8वीं कक्षा, श्री सरस्वती विद्यालय, सुभाष नगर
3. तृतीय स्थान: के. महन्या, 9वीं कक्षा, सिंगरेनी हाई स्कूल, इल्लंदु
विजयी तीनों विजेताओं को राष्ट्रीय हिंदी दिवस के अवसर पर 15 सितंबर को हैदराबाद में होने वाले राष्ट्रीय सम्मेलन में स्मृति चिन्ह और प्रशंसा पत्र प्रदान किया जाएगा।
भवदीय,
डॉ. सतीश खंडेलवाल
सदस्य, हिंदी जर्नलिस्ट एसोसिएशन
जिला समन्वयक, गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन
सेल: 9441023101 / 9105300059


