भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम ने गुरुवार को पलारी में बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्रामीण यांत्रिकी विभाग के एसडीओ गोपाल कृष्ण शर्मा को ₹25,000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी अधिकारी ने लगभग ₹10 लाख के भूमि समतलीकरण कार्य के मूल्यांकन एवं सत्यापन के एवज में आवेदक से ₹1,00,000 की रिश्वत की मांग की थी। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना ACB को दी, जिसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया।
बताया जा रहा है कि जब आवेदक पहली किस्त के रूप में ₹25,000 देने पहुंचा, तभी ACB की टीम ने मौके पर दबिश देकर एसडीओ को रंगे हाथों पकड़ लिया।
ACB अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी के कार्यालय की तलाशी ली जा रही है। फिलहाल उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है। आम जनता में संतोष देखा जा रहा है, वहीं अन्य अधिकारियों में भी सतर्कता बढ़ गई है।
रिपोर्ट: तुलसी साहू


