25 फरवरी 2026, मंगलवार को प्रातः लगभग 11:00 बजे थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत उडेला–पौसरी के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक पुलिसकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
दुर्घटना में आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, वर्तमान पदस्थापना साइबर सेल, निवासी ग्राम परसबोड़, थाना साजा, जिला बेमेतरा का घटनास्थल पर ही निधन हो गया। वहीं आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांतधर दीवान, पदस्थ थाना हथबंद, निवासी नवागढ़, थाना नवागढ़, जिला बेमेतरा गंभीर रूप से घायल हो गए थे।
प्रशांतधर दीवान को इलाज के लिए तुरंत रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उनका भी निधन हो गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दुर्घटना ट्रेलर वाहन क्रमांक CG04 JC 9832 से हुई है। थाना हथबंद पुलिस ने ट्रेलर चालक को हिरासत में ले लिया है तथा वाहन चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इस हृदयविदारक घटना से पुलिस विभाग और क्षेत्र में शोक की लहर है। वरिष्ठ अधिकारियों ने दिवंगत आरक्षकों के प्रति गहरा शोक व्यक्त करते हुए शोकसंतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है।
रिपोर्टर: तुलसी साहू, दिल्ली क्राइम प्रेस


