संवाददाता: तुलसी साहू, दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल*न्यूज़
होली पर्व के अवसर पर पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम अमेरा में पुलिस प्रशासन द्वारा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई। यह सुरक्षा व्यवस्था पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशानुसार की गई है।
थाना पलारी के थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ग्राम अमेरा में मातृशक्ति (महिलाओं) के बीच पहुंचकर सुरक्षा का भरोसा दिलाया। पूरे क्षेत्र में पेट्रोलिंग के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही है, जिससे होली का पर्व शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके।
थाना प्रभारी परिवेश तिवारी द्वारा सुबह से लेकर देर शाम तक अलग-अलग गांवों में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। पुलिस प्रशासन द्वारा चौराहों, गलियों एवं संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है, ताकि होली के दौरान किसी प्रकार की हुड़दंग, गुंडागर्दी या असामाजिक गतिविधि न हो।
एसपी भावना गुप्ता के निर्देशन में पलारी ही नहीं, बल्कि पूरे बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िला में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। बाइक पेट्रोलिंग, चौक-चौराहों पर तैनाती एवं लगातार गश्त के माध्यम से शांति व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली का त्योहार शांति, सद्भाव और भाईचारे के साथ मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।


