तेलंगाना राज्य भद्राद्रीकोतगुडेम जिला येलेंदू शहर से ( दिल्ली क्राइम न्यूज़)
विद्यार्थियों में बचपन से ही कानूनी जागरूकता पैदा करने के लिए तेलंगाना सरकार द्वारा लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर तेलंगाना राज्य के सर्वश्रेष्ठ पैरा लीगल वॉलंटियर सतीश खंडेलवाल ने खुशी जाहिर की है।राज्यके स्कूलों में छात्रों को उनके मौलिक अधिकारों, कर्तव्यों और संविधान के मूल्यों के बारे में जागरूक करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में तेलंगाना राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण और स्कूल शिक्षा विभाग के बीच एक महत्वपूर्ण समझौता हुआ है।अगले शैक्षणिक वर्ष से राज्य के सभी स्कूलों में कानूनी शिक्षा को पूरी तरह से लागू करना सराहनीय है। इससे बच्चों में कानून के प्रति समझ बढ़ेगी और वे भविष्य में अच्छे नागरिक बनेंगे ऐसा पीएलवी सतीश खंडेलवाल ने एक बयान में कहा।इस समझौते के तहत बाल अधिकार, POCSO अधिनियम, बाल विवाह निषेध कानून पर विशेष कक्षाएं आयोजित की जाएंगी। प्रत्येक स्कूल में लीगल लिटरेसी क्लब और चाइल्ड राइट्स क्लब भी स्थापित किए जाएंगे।


