बलौदाबाजार। छत्तीसगढ़।
जिले में लगातार शासन प्रशासन के निर्देशानुसार अपने-अपने विभागों के समीक्षा एवं कार्यवाही हेतु प्रशासन अलर्ट मोड में रहती है और जिले में जिस तरह से कार्यवाही पुलिसिया कार्यवाही हो या राजस्व की वह तो दिखाई,सुनाई वह तो दिख ही रहा है मगर अभी भी दूर वनांचल क्षेत्र कसडोल विकासखंड के क्षेत्र में जो सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला एवं महासमुंद जिला से लगा हुआ छोर है और नदी के छोड़ के आसपास भी उन जगहों पर अभी भी अवैध कारोबार का हल्ला बोल कार्यक्रम जारी है और ऐसे में प्रशासन की रुख उस ओर भी जाना लाज़मी होना चाहिए क्योंकि जिस जगह पर हम देखते हैं सुनते हैं उन जगहों पर तो प्रशासन सूचना तंत्र के अनुसार पहुंच जाती है और कई जगहों पर तो बड़ी-बड़ी कार्यवाही भी हुई है अब ऐसे में सवाल यह उठता है कि बड़े-बड़े शराब माफिया, रेत माफिया, कोयला माफिया, नशीली दवाइयां का माफिया उनका व्यापार शहरी क्षेत्र से धीरे-धीरे गांव स्तर तक भी पहुंच रहा है और आज के दिनांक में देखा जाए तो नशे की हालात छोटे-बड़े कश्बो से लेकर ग्रामीण अंचल तक भी दिख रहा है रेत का व्यापार बलौदाबाजार भाटापारा जिले में थमने का नाम नहीं ले रहा है अभी भी लोग जब तक बारिश नहीं हो रहा है तब तक रेत निकालने की प्रक्रिया नदी से जारी है और अब तो भंडारण भी करते नजर आ रहे हैं इसी तरह बाहरी जिलों से भी कोयले का व्यापार हमारे जिले में ईंट भट्टो से लेकर होटल और ढाबो तक भी किया जा रहा है और शराब की क्या कहें वह तो पूरे जिले में व्यापक रूप से दिखाई पड़ रहा है और आज के दिनांक में शराब के नशे में रोज कितने ही लोग दुर्घटना का शिकार भी हो रहे हैं और आज युवा पीढ़ी नशे की हालत में बिगड़ते भी जा रहे हैं अतः शासन प्रशासन को कसडोल विकासखंड के क्षेत्र में बया चौकी क्षेत्र, राजा देवरी थाना क्षेत्र, सोनाखान चौकी,गिरौदपुरी चौकी, जैसे इलाकों में तत्परता से एवं सूझबूझ से सूचना तंत्र के मुताबिक जल्द कार्रवाई करने की कवायत करनी चाहिए ताकि पक्के मालों के कार्यवाही के साथ-साथ कच्चे मालों का व्यापार पर अंकुश लगाया जा सके हां इसमें एक विडंबना है कि कुछ जगहों पर दूसरे थाना का क्षेत्र भी आता है जिसमें संयुक्त कार्रवाई या फिर दूसरे टाक्सफोर्ड टीम से कार्रवाई की जानी चाहिए।
संवाददाता तुलसी साहू दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज


