563 अंक हासिल कर ऑल इंडिया रैंक 27,724 प्राप्त की, परिवार में जश्न और क्षेत्र में खुशी की लहर।
अफजलगढ़। मेहनत, लगन और मजबूत इरादों के दम पर अफजलगढ़ की बेटी अलीना शरीफ ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट-यूजी) में शानदार सफलता हासिल कर नगर और जिले का नाम रोशन किया है। अलीना शरीफ ने 563 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक 27,724 हासिल की है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार में उत्सव का माहौल है, जबकि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। रिश्तेदारों, शुभचिंतकों और गणमान्य लोगों का उनके घर पहुंचकर बधाई देने का सिलसिला लगातार जारी है। नगर के मोहल्ला नेजो सराय निवासी अलीना शरीफ, मोहम्मद हनीफ उर्फ खरे ठेकेदार की पोती,शरीफ अहमद की पुत्री तथा सभासद अब्दुल वाहिद की भतीजी हैं। शुक्रवार को उनके आवास पर खुशी का माहौल देखने को मिला। परिवारजनों ने अलीना शरीफ का मिठाई खिलाकर स्वागत किया और उनकी सफलता पर गर्व व्यक्त किया। इस अवसर पर शकील अहमद शेरकोटी,समाजसेवी वलायत हुसैन,चाचा राशिद हुसैन,चाचा जाहिद हुसैन,चाचा शाहिद हुसैन,माता शाइस्ता शरीफ, दादी सायरा बेगम,अजहर खालिद,मोहम्मद शैफ,मोहम्मद खालिद,नोमान शरीफ,रिहान शरीफ,शदफ नाज,मोनी, आफताब आलम,शान अहमद,फायजा नाज,बुसरा परवीन सहित परिवार के अन्य सदस्य एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।परिजनों ने कहा कि अलीना शरीफ की मेहनत और अनुशासन का ही परिणाम है कि उन्होंने देश की सबसे कठिन प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल नीट में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की। अलीना शरीफ ने अपनी प्रारंभिक एवं इंटरमीडिएट की शिक्षा नैनीताल कॉन्वेंट स्कूल, अगवानपुर (अफजलगढ़) से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देहरादून स्थित आकाश इंस्टीट्यूट में दो वर्षों तक नियमित और कठिन तैयारी की। उन्होंने बताया कि सफलता किसी शॉर्टकट से नहीं, बल्कि निरंतर मेहनत, आत्मविश्वास और सही मार्गदर्शन से मिलती है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय माता-पिता, दादा-दादी, परिवार के सभी सदस्यों तथा अपने गुरुजनों को दिया, जिनके सहयोग और प्रोत्साहन ने हर कदम पर उनका हौसला बढ़ाया। अलीना शरीफ की सफलता की खबर मिलते ही नगर और आसपास के क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया। जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों,शिक्षकों और विभिन्न संगठनों के लोगों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति ज़ावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,पूर्व चेयरमैन नफीस कुरैशी,पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन, मेम्बर कलवा कुरैशी, सभासद मुकीब खान सूरी,शेख इमरोज़,दिलशाद ठेकेदार, कादिर अंसारी,रिजवान हसन, सभासद रियासतुल्ला,डॉ. शाहिद हुसैन,समाजसेवी अफजाल ठेकेदार सहित अनेक गणमान्य लोगों ने अलीना को बधाई देते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


