राष्ट्र गौरव के महापर्व और भारतीय लोकतंत्र के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज रिजर्व पुलिस लाइन शाहजहाँपुर में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय मंत्री आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी के साथ सांसद अरुण सागरब जी ने सहभागिता की।
इस पावन अवसर पर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा के लिए शहीद हुए वीर जवानों को नमन करते हैं। आइजिए, हम सभी राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लें और देश को मजबूत बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।


भारतीय लोकतंत्र के गौरवशाली महापर्व 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज जिला पार्टी कार्यालय, शाहजहाँपुर में गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मा. मंत्री आदरणीय श्री सुरेश कुमार खन्ना जी की उपस्थिति रही।
ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को बनाए रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में मा. जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही।


