रिपोर्ट – नितेश कामोदिया
इंदौर के सांवेर थाना क्षेत्र के गांव खान बड़ोदिया की घटना, महू से उज्जैन घर लौट रहे थे लड़की के परिजन,
चाय पीने के लिए रास्ते मे रोकी थी बस, दुकान संचालक से हुआ था विवाद
ग्रामीणों से जान बचाकर उज्जैन पहुँचे परिजनों ने आरोपियों पर कार्यवाही के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर की शिकायत,
उज्जैन। आगर रोड स्थित राजीव नगर में रहने वाला एक परिवार अपनी बेटी की शादी के लिए महू पहुंचा था। परिजन पड़ोसी और रिश्तेदार बस से महू गए थे । जहां बड़े ही धूमधाम से बिटिया की शादी की। इसके बाद आज सुबह मऊ से अपने घर उज्जैन के लिए लोट रहे थे। रास्ते मे सांवेर थाना अंतर्गत गांव खान बड़ोदिया में बस ड्राइवर ने बस रोकी। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर चाय की दुकान के पास बस खड़ी कर कर गांव में ही अपने घर चला गया। इस दौरान दुकान संचालक ने बस हटाने को कहा और गालियां देने लगा। बस में मौजूद बारातियों ने जब इस बात का विरोध किया तो दुकान संचालक ने ग्रामीणों को बुला लिया और बस पर हमला कर दिया। बस में बैठे महिला बच्चे और बुजुर्ग को पीटा गया। जैसे तैसे सभी लोग जान बचाकर उज्जैन पहुंचे। उज्जैन पहुंचकर कार्रवाई के लिए पुलिस कंट्रोल रूम पर आवेदन दिया गया।
पीड़िता दीपमाला शर्मा ने बताया कि हम लोग परिवार में बेटी की शादी करके उज्जैन आ रहे थे । खान बड़ोदिया गांव में 50 से अधिक हमलावरों ने हम पर हमला किया। सभी लोगों को चोट आई है। परंतु तीन लोगों को ज्यादा लगी है हड्डियों में फैक्चर है। जैसे तैसे जान बचाकर उज्जैन पहुंचे हैं। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई हो। हमारे ज्वेलरी व सामान भी लुटे गए हैं।


