

उज्जैन। भारतीय मजदूर संघ जिला एवं संभाग उज्जैन के तत्वावधान में अतिथि शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं एवं मांगों को लेकर एक महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में जिले एवं संभाग के बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने अतिथि शिक्षकों की सेवा नियमितीकरण, मानदेय वृद्धि, सेवा सुरक्षा एवं अन्य लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की। संगठन पदाधिकारियों ने आश्वासन दिया कि अतिथि शिक्षकों के हितों की रक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे तथा आवश्यक होने पर आंदोलनात्मक रणनीति भी अपनाई जाएगी।
सम्मेलन में उपस्थित पदाधिकारियों ने कहा कि अतिथि शिक्षक शिक्षा व्यवस्था की महत्वपूर्ण कड़ी हैं और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान होना चाहिए। अंत में सभी अतिथि शिक्षकों ने एकजुट होकर अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का संचालन संगठन के जिला पदाधिकारी द्वारा किया गया तथा आभार प्रदर्शन के साथ सम्मेलन का समापन हुआ। जिसमें बड़वानी जिले के पदाधिकारी आजाद स्कूल अतिथि शिक्षक संघ प्रदेश उपाध्यक्ष साहेबराव पाटील जी,संजय राठौड़, भीम प्रकाश बौद्ध ,जिला अध्यक्ष शंभू वालोके आदि अतिथि शिक्षक उपस्थित हुए।


