छत्तीसगढ़:
संवाददाता: तुलसी साहू, दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज़


● पुलिस अधीक्षक द्वारा बलौदाबाजार नगर के संवेदनशील क्षेत्रों में स्वयं पेट्रोलिंग कर ड्यूटी में लगे बल को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
● क्षेत्र में भ्रमण कर होली ड्यूटी में लगे बल और पेट्रोलिंग टीम की समीक्षा कर उनका हौसला बढ़ाया गया।
● चारपहिया एवं बाइक पेट्रोलिंग की अलग-अलग टीमों सहित लगभग 400 अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी तैनात की गई।
● महिला एवं बच्चों की सुरक्षा हेतु “टीम शक्ति” बाइक पेट्रोलिंग लगाई गई।
होली पर्व के दौरान शांति, सौहार्द एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बलौदाबाजार-भाटापारा ज़िला में व्यापक स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था लागू की गई है। पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों, पूर्व में अपराध प्रभावित स्थानों एवं अड्डेबाजी वाले क्षेत्रों की मैपिंग कर सतत निगरानी रखी जा रही है।
इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता द्वारा बलौदाबाजार शहर के विभिन्न संवेदनशील स्थानों का पेट्रोलिंग कर निरीक्षण किया गया। इस दौरान ड्यूटी में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता बरतने, नियमित गश्त करने एवं त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए तथा उनका मनोबल बढ़ाया गया। साथ ही होली ड्यूटी में लगे पुलिस बल की समीक्षा भी की गई।
महिला एवं बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष महिला पेट्रोलिंग “टीम शक्ति” की तैनाती की गई है। यह टीम बाइक पेट्रोलिंग के माध्यम से बलौदाबाजार शहर के अंदरूनी क्षेत्रों, गलियों एवं कॉलोनियों में सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर रही है।
होली पर्व के अवसर पर जिले में लगभग 400 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो विभिन्न स्थानों पर मुस्तैदी से तैनात हैं।
जिला पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि होली पर्व को शांति एवं सौहार्द के साथ मनाएं। किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा असामाजिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। कानून व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की


