बलौदाबाजार जिले के थाना हथबंद क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवधा में 6 मार्च को रेलवे ट्रैक के खंभा नंबर 782/21 के पास एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रामसिंह ध्रुव (29 वर्ष) पिता बंजू ध्रुव, निवासी ग्राम डोंगरिया थाना हथबंद के रूप में हुई है। घटनास्थल से कुछ दूरी पर मृतक की मोटरसाइकिल भी खड़ी मिली है।
मामले की सूचना मृतक के पिता बंजू ध्रुव पिता स्वर्गीय पुनीत राम ध्रुव, उम्र 55 वर्ष, निवासी ग्राम डोंगरिया द्वारा दी गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को सीएचसी सिमगा में रखवाया है।
पुलिस द्वारा शव पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है तथा पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया जारी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक शराब पीने की प्रवृत्ति का था।
फिलहाल मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मर्ग जांच के बाद ही हो सकेगा।
तुलसी साहू, दिल्ली क्राइम प्रेस, नेशनल न्यूज


