दरचुरा के पास 6 मार्च की सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि 22 से अधिक यात्री घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब बिलासपुर से रायपुर जा रही आईबीएस कंपनी की बस सड़क किनारे धीमी हुई थी।
पुलिस और स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक (क्रमांक MH-37-T-1821) ने बस को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस में अफरा-तफरी मच गई और कई यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जिनमें से 17 को बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया।
मृतकों के नाम
त्रिवेणी साहू (65 वर्ष), बाबा मोहतरा, बेमेतरा
दशरथ साहू (80 वर्ष), बेमेतरा
राधिका निर्मलकर (24 वर्ष), बेतर
खुशी साहू (2 वर्ष), बाबा मुखड़ा, बेमेतरा
चंचल साहू
घायलों में प्रमुख नाम
जानकी निषाद (55), शिव अवध राम निषाद, सरोजिनी साहू (27), दिलेश्वर दरिया (50), प्रमिला दरिया (45), संदीप (13), जानवी (8), मनोज साहू (37), ईश्वरी साहू (35), राजकुमार निषाद (30), मदनलाल लहरे (65), राम (55), पंजाब राम (47), खुशबू निषाद (37), देव निर्मलकर, गौरव निर्मलकर, गायत्री चंद्राकर (56), दिव्या भारती (34), आहारी (56), ओम (18), राज निर्मलकर (25), ललित साहू (37), संतोषी बंजारे (40), शिवम बंजारे (15), बसंत (24), सीता दास (56) सहित कई अन्य लोग घायल हुए हैं।
मुख्यमंत्री ने जताया दुख
विष्णु देव साय ने दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सभी घायलों को सर्वोत्तम चिकित सुविधा उपलब्ध कराई जाए।


