निवाली, 20 मार्च 2026।
निवाली ब्लॉक में आज अतिथि शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में अतिथि शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। बैठक में शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रमुख रूप से 12 माह की सेवा अवधि, 62 वर्ष तक सेवाकाल सुनिश्चित करने तथा विभागीय परीक्षा के माध्यम से स्थायीकरण जैसे मुद्दों को उठाया गया। शिक्षकों ने कहा कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं, जिन्हें शीघ्र पूरा किया जाना आवश्यक है।
इस दौरान आगामी 29 एवं 30 मार्च 2026 को प्रस्तावित आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीति भी तैयार की गई। सभी शिक्षकों ने एकजुट होकर अपनी मांगों को लेकर संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया।
📌 मुख्य मांगें:
विभागीय परीक्षा के माध्यम से स्थायीकरण
12 माह की सेवा अवधि लागू करना
62 वर्ष तक सेवाकाल सुनिश्चित करना
सत्र के बीच अतिथि शिक्षकों को हटाने पर रोक एवं पुराने शिक्षकों को यथावत रखना
बैठक में वक्ताओं ने कहा कि अधिकारों की प्राप्ति के लिए एकजुटता बेहद जरूरी है और सभी शिक्षकों को आंदोलन में सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए।
इस बैठक में ब्लॉक निवाली के शासकीय विद्यालय में कार्यरत समस्त अतिथि शिक्षक विनोद मेहता सेवकराम सोलंकी रोशनी जाधव अनिता कनोजे जीवनलाल सोलंकी विकास कवासे दिनेश बर्डे, नानूराम बर्डे अरुण कुशवाह कान्हा बड़ोले ओर संजय राठौड़ आदि उपस्थित हुए।


