इल्लंदु | 12 मई 2026 |
थोडीथला गुडेम, कारेपल्ली मंडल
थोडीथला गुडेम गांव में हनुमान जयंती महोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया।
इस पावन अवसर पर गांव तथा आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु कार्यक्रम में शामिल हुए और भगवान हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसके साथ ही श्रद्धालुओं के लिए विशाल अन्नदान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों को प्रसाद एवं भोजन वितरित किया गया।
ग्राम के युवाओं एवं आयोजकों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला और श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम तथा जय हनुमान के नारों के साथ उत्साहपूर्वक भाग लिया।
संतोष कोरी दिल्ली क्राइम न्यूज़ इल्लंदु, तेलंगाना


