इलंदु, भद्राद्री कोठागुडेम जिला: 19/09/2026
हिंदी दिवस के अवसर पर इलंदु में शिक्षकों के सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। गायत्री परिवार युग निर्माण मिशन के तत्वावधान में आयोजित इस कार्यक्रम में हिंदी भाषा के महत्व, संस्कृति तथा शिक्षा के क्षेत्र में शिक्षकों की सेवाओं को याद किया गया।
इस अवसर पर कई शिक्षकों को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में आयोजकों ने कहा कि हिंदी देश के लोगों को एकता के सूत्र में बांधने वाली प्रमुख भाषाओं में से एक है। उन्होंने विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि एवं प्रेम बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया।
कार्यक्रम में शिक्षक, आयोजक, शिक्षाविद् एवं हिंदी भाषा के प्रति रुचि रखने वाले अनेक लोग उपस्थित रहे।
संतोष कोरी
Delhi Crime News
इलंदु, भद्राद्री कोठागुडेम जिला
तेलंगाना


