रिपोर्ट – नितेश कामोदिया
उज्जैन! घर के बाहर खड़ी कार में एक व्यक्ति ने आग लगा दी। घटना सीसीटीवी में कैद हुई है, जिसमें आरोपी आग लगाते और बाद में फरार होता हुआ दिखाई दे रहा है।
नानाखेड़ा पुलिस को आरोपी की तलाश कर रही है।
रिटायर्ड कर्मचारी किशन राठौर की नानाखेड़ा बस स्टैंड के पास श्यामा प्रसाद मुखर्जी कॉम्प्लेक्स के बाहर ईको कार क्रमांक MP 09 CX 0509 खड़ी थी। रविवार-सोमवार की रात एक युवक ने कार में आग लगा दी।
दुर्गेश राठौर ने बताया कि रात को किरायेदार का फोन आया था, जिसके बाद हमने 112 और फायर ब्रिगेड को कॉल किया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आती, उससे पहले ही हमने आग पर काबू पा लिया। आग लगाने वाले युवक ने कार के कांच और डेशबोर्ड पर पेट्रोल डालकर आग लगाई थी। घटना को लेकर नानाखेड़ा थाने में शिकायत दर्ज कराई है।


