मध्य प्रदेश नरसिंहपुर दीपक अग्रवाल रिपोर्ट
• जिले में पदस्थ रहे सउनि स्व. श्री बाबूराम बरकड़े की कर्तव्य के दौरान हो गयी थी मृत्यु।
• परिजनों को 01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
ज्ञात हो कि जिला नरसिंहपुर में पदस्थ रहे सहायक उप निरीक्षक, स्वर्गीय श्री बाबूराम बरकड़े की दिनांक 29.10.2024 को कर्तव्य के दौरान रेल दुर्घटना में दुखद मृत्यु हो गई थी। पुलिस विभाग द्वारा संचालित पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत आज दिनांक 02.01.2026 को स्वर्गीय श्री बाबूराम बरकड़े के परिजनों को 01 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।
इनकी रही उपस्थिति: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना, अति. पुलिस अधीक्षक, श्री संदीप भूरिया, रीजनल मैनेजर (एसबीआई) जबलपुर, श्री अमित भगत, मुख्य प्रबंधक (एसबीआई), नरसिंहपुर, श्री अपहास मिश्रा, श्री शुभम श्रीवास्तव, मुख्य प्रबंधक (एसबीआई), गोटेगांव, श्री प्रदीप शिन्दे, वेतन लिपिक, पुलिस कार्यालय, नरसिंहपुर श्री अजय शुक्ला एवं बड़ी सख्या में पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना की अपील:
मध्यप्रदेश पुलिस का प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी हमारे परिवार का अभिन्न अंग है। ड्यूटी के दौरान किसी भी पुलिसकर्मी के साथ घटित होने वाली अप्रिय घटना केवल उस परिवार की ही नहीं, बल्कि पूरे पुलिस बल की क्षति होती है।
पुलिस सेलरी पैकेज योजना इसी भावना के साथ लागू की गई है, ताकि कठिन समय में शहीद अथवा दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को आर्थिक एवं मानसिक संबल मिल सके।
अतः पुलिस विभाग के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों से अपील की जाती है कि वे अपने वेतन खाते को पुलिस सैलरी पैकेज में परिवर्तित कराएँ, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति की अवस्था में उनके परिजनों को आवश्यक आर्थिक संबल प्राप्त हो सके।


