मध्य प्रदेश नरसिंहपुर दीपक अग्रवाल
नववर्ष-2026 को दृष्टिगत रखते हुए नरसिंहपुर पुलिस का विशेष अभियान
• प्रभावी नाकाबंदी के चलते दो नशा तस्कर पुलिस की गिरफ्त में।
• पुलिस की कार्यवाही में 30 पेटी देशी शराब कीमत लगभग 2 लाख रूपये जप्त।
• तस्करी में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन जप्त।
उल्लेखनीय है कि नववर्ष-2026 को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस अधीक्षक, डॉ. ऋषिकेश मीना के निर्देशन में नरसिंहपुर पुलिस द्वारा विशेष सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत आमजनों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात किया गया है तथा जिले के प्रमुख एवं संवेदनशील स्थानों पर नाकेबंदी की जा रही है।
इसी दौरान थाना ठेमी पुलिस द्वारा मानेगांव-मुंगली मार्ग पर मुखबिर की सूचना के आधार पर नाकेबंदी की गई। नाकेबंदी के परिणामस्वरूप एक चार पहिया वाहन को रोका गया जिसकी तलाशी लेने पर भारी मात्रा में अवैध देशी शराब जप्त करने में सफलता प्राप्त हुई है।
थाना ठेमी पुलिस की कार्यवाही:
आरोपी 1 : शुभम कुशवाह निवासी ग्राम मानेगाँव, थाना ठेमी, जिला नरसिंहपुर।
आरोपी 2 : पंकज कोरी निवासी, ग्राम ठेमी, जिला नरसिंहपुर।
जप्त अवैध शराब: कुल 30 पेटी देशी शराब, कीमत लगभग 2 लाख रूपये।
अन्य जप्ती : एक ईको कार क्रमांक एम.पी. 20 जेड. डब्ल्यू 2933 कीमत लगभग 5 लाख रूपये।
वैधानिक कार्यवाही: धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीवद्ध।
कार्यवाही में सराहनीय भूमिका: उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी ठेमी, निरीक्षक प्रीति मिश्रा, प्रधान आरक्षक केके सेन, भास्कर पटेल, कुलदीप ठाकुर, आरक्षक चंद्रप्रताप पटेल, सत्यम दुबे, विजय वासुकी, महिला आरक्षक रंजिता राजपूत की सराहनीय भूमिका रही है।


