सामाजिक संगठन, शिक्षा और युवा शक्ति को मजबूत करने का लिया संकल्प
बलौदाबाजार-भाटापारा (छत्तीसगढ़)।
लवन स्थित चंगोरीपुरी धाम के स्थानीय सामाजिक भवन, कबीर आश्रम में रविवार 10 मई 2026 को निषाद समाज परिषद चंगोरीराज लवन के तत्वावधान में भव्य शपथ एवं सम्मान समारोह का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम प्रातः 9 बजे से प्रारंभ होकर देर शाम तक उत्साह, सामाजिक एकता एवं भाईचारे के वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में समाज के वरिष्ठ पदाधिकारी, विभिन्न परिक्षेत्रों के अध्यक्षगण, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। पूरे आयोजन ने समाज की एकजुटता, संगठनात्मक शक्ति एवं सामाजिक जागरूकता का प्रभावशाली परिचय प्रस्तुत किया।
समारोह में मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में क्षेत्रीय श्री संदीप साहू जी, माननीय शेषराज सरवन जी विधायक पामगढ़ विधानसभा, माननीय आकांक्षा गोलू जायसवाल जी अध्यक्ष जिला पंचायत बलौदाबाजार, माननीय पवन साहू जी उपाध्यक्ष जिला पंचायत, माननीय सुलोचना यादव जी अध्यक्ष जनपद पंचायत बलौदाबाजार तथा माननीय कुंवर सिंह निषाद जी प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ निषाद समाज एवं विधायक गुंडरदेही विधानसभा विशेष रूप से उपस्थित रहे। अतिथियों का कार्यक्रम स्थल पर पारंपरिक रूप से पुष्पमाला पहनाकर एवं सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया।
इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में अमित बरवे जी, बसंती चौहान जी सरपंच ग्राम पंचायत चंगोरी, नारद निषाद जी अध्यक्ष केवट निषाद समाज जिला बलौदाबाजार, योगेश बंजारे जी विधायक प्रतिनिधि कसडोल विधानसभा, गायत्री केवट ध्रुव जी उपाध्यक्ष प्रदेश संगठन केवट निषाद समाज, मनोहर निषाद जी महासचिव प्रदेश संगठन, धनेश केवट जी अध्यक्ष संभाग केवट निषाद समाज बिलासपुर, ईश्वर निषाद जी, सचिन निषाद जी, नंदकुमार निषाद जी संगठन सचिव, गिरधर निषाद जी प्रदेश सचिव, ललित अमृत जी अध्यक्ष केवट निषाद समाज जिला कोरबा, मनु माधव केवट जी अध्यक्ष बारपाली परिक्षेत्र, जवाहर जी अध्यक्ष शिवरीनारायण परिक्षेत्र, मनीराम केवट जी अध्यक्ष अमोदी परिक्षेत्र, भोलाराम केवट जी अध्यक्ष कसडोल परिक्षेत्र तथा लखनलाल केवट जी अध्यक्ष ससहा-भिलौनी परिक्षेत्र सहित अनेक समाज प्रमुख एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाज के नवनियुक्त पदाधिकारियों को विधिवत शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण के माध्यम से समाजहित, संगठनात्मक अनुशासन एवं सामाजिक विकास के प्रति समर्पित होकर कार्य करने का संकल्प लिया गया। इसके साथ ही समाज के उन वरिष्ठजनों, कार्यकर्ताओं एवं समाजसेवियों को सम्मानित किया गया जिन्होंने सामाजिक एकता, शिक्षा, संगठन एवं समाज सेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित समाजजनों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सभी सम्मानित अतिथियों एवं पदाधिकारियों का उत्साहवर्धन किया।
समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने समाज की एकता, शिक्षा के महत्व, युवाओं की भागीदारी एवं संगठन की मजबूती पर विशेष जोर दिया। अतिथियों ने कहा कि समाज की उन्नति शिक्षा, संगठन और आपसी सहयोग से ही संभव है। नई पीढ़ी को सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभानी होगी तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त कर सामाजिक समरसता, शिक्षा एवं विकास की दिशा में निरंतर कार्य करना होगा।
कार्यक्रम के दौरान समाजजनों में विशेष उत्साह एवं ऊर्जा देखने को मिली। विभिन्न परिक्षेत्रों से आए पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने समाज की एकजुटता को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। पूरे आयोजन में अनुशासन, सामाजिक सौहार्द एवं पारंपरिक संस्कृति की सुंदर झलक दिखाई दी। महिलाओं, युवाओं एवं वरिष्ठजनों की सक्रिय सहभागिता कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रही।
निषाद समाज परिषद चंगोरीराज लवन द्वारा आयोजित इस समारोह को समाज के इतिहास में एक महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक आयोजन माना जा रहा है। कार्यक्रम के सफल संचालन में सचिव जोतरम निषाद, अध्यक्ष अर्जुन निषाद, कोषाध्यक्ष सत्यावन निषाद एवं समस्त निषाद समाज पदाधिकारियों का सराहनीय योगदान रहा।
अंत में आयोजकों द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों, पदाधिकारियों एवं समाजजनों के प्रति आभार व्यक्त किया गया तथा समाज की निरंतर प्रगति, शिक्षा, संगठनात्मक मजबूती एवं सामाजिक विकास के लिए सामूहिक रूप से कार्य करने का संकल्प लिया गया।
दिल्ली क्राइम प्रेस


