कासगंज पुलिस की कार्रवाई, हार-जीत की बाजी लगाकर खेल रहे थे जुआ

कासगंज। जनपद में अवैध जुआ और सट्टा पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली कासगंज पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार जुआरियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 9600 रुपये नगद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं।
पुलिस अधीक्षक कासगंज अंकिता शर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई। पुलिस को सूचना मिली थी कि एमडी मेडिकल स्टोर के सामने बंद गली में स्थित एक खाली प्लॉट में कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौके पर छापेमारी कर चार लोगों को जुआ खेलते हुए गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राजीव पुत्र दरबारीलाल गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहन, पंकज गुप्ता पुत्र श्यामसुंदर गुप्ता निवासी छोटी सब्जी मंडी मोहल्ला मोहन, संजय गुप्ता उर्फ पुच्ची लाला पुत्र जयप्रकाश गुप्ता निवासी जयजय राम गली सत्तार बैंड और नवीन गुप्ता उर्फ भिल्लड़ पुत्र सुरेश चंद्र गुप्ता निवासी मोहल्ला मोहन जयजय राम, थाना व जनपद कासगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कोतवाली कासगंज में मुकदमा संख्या 149/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी


