छत्तीसगढ़ (जिला बलौदा बाजार): शराब दुकान के गार्ड पर हमला करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार
थाना हथबंद क्षेत्र के ग्राम हथबंद स्थित शराब दुकान में ड्यूटी कर रहे गार्ड से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रार्थी हरीश वैष्णव, निवासी ग्राम तरपोंगा, ने दिनांक 11.03.2026 की रात्रि लगभग 10:00 बजे रिपोर्ट दर्ज कराई कि शराब बिक्री काउंटर बंद होने के बाद वह अपने साथियों के साथ गार्ड रूम में भोजन कर रहे थे। उसी दौरान तीन आरोपी बुलेट मोटरसाइकिल से पहुंचे और जबरदस्ती कमरे का दरवाजा खोलकर अंदर घुस गए।
आरोपियों ने गार्ड को अश्लील गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और मारपीट की।
रिपोर्ट के आधार पर थाना हथबंद में अपराध क्रमांक 64/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(2), 333, 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता के निर्देशन में थाना हथबंद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
आरोपियों को दिनांक 16.03.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू की गई।
गिरफ्तार आरोपी
चिंताराम उर्फ मनीराम अनंत (उम्र 25 वर्ष)
शिवकुमार तुरकाने (उम्र 22 वर्ष)
डागेश्वर अनंत (उम्र 24 वर्ष)
(सभी निवासी ग्राम हथबंद, थाना हथबंद)
पुलिस का संदेश
थाना हथबंद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे। किसी भी प्रकार का अपराध बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी घटना की जानकारी तुरंत थाना या नजदीकी पुलिस चौकी को दें।
संवाददाता तुलसी साहू दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज


