सक्तहा गाड़ा समाज बार परिक्षेत्र द्वारा ग्राम तुरेंगा में सामाजिक भवन निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा उपस्थित रहे, जबकि सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता परिक्षेत्र अध्यक्ष जनकराम चौहान ने की।
इस अवसर पर भूमि दानकर्ता गणेश राम नंदा का विशेष सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महिला पंचायत सदस्य श्रीमती देवकी धरम पटेल, जनपद पंचायत सदस्य सुश्री कौशिल्या ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष झलप चंदहास चंद्राकर, ग्राम पंचायत तुरेंगा की सरपंच श्रीमती चंपा रूपधर पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं समाज के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने अपने विधायक निधि से सामाजिक भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये देने की घोषणा की। वहीं, सरायपाली विधायक श्रीमती चातुरी नंद ने अनुसूचित जाति प्राधिकरण के माध्यम से 10 लाख रुपये दिलाने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 20 लाख रुपये की सहायता राशि की घोषणा की गई, जिस पर गांडा समाज ने दोनों जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में समाज के प्रदेश अध्यक्ष डी.एस. नाग, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुन्दर दास, कुलदीप राधेश्याम नागनंशी (गृह विभाग) सहित विभिन्न परिक्षेत्र अध्यक्ष—राहुल कुलदीप, गंगाराम चौहान, मेघनाथ सोनवानी, प्यारे लाल चौहान, गणेशराम चौहान, हार्दिक सोना एवं सोहन भारती उपस्थित रहे। समाज सेवक खेमराज मरकाम की भी उपस्थिति रही।
कार्यक्रम का संचालन कौड़िया परिक्षेत्र अध्यक्ष गंगाराम चौहान ने किया। इस अवसर पर आठों परिक्षेत्रों से बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पारंपरिक गाड़ा बाजा एवं आतिशबाजी के साथ किया गया।
— संवाददाता: तुलसी साहू, दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज, छत्तीसगढ़


