बीजेपी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह की माता के दुखद निधन के बाद आज बृहस्पतिवार को स्वास्तिक गार्डन में आरिष्टी की रस्म संपन्न हुई।

भारतीय जनता पार्टी के संगठन महामंत्री जी की मां की आरिष्टि में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ साथ झारखंड के गवर्नर संतोष गंगवार भी पहुंचे बिजनौर
धामपुर/अफजलगढ़। धामपुर नगीना मार्ग पर स्थित स्वास्तिक गार्डन में आज बृहस्पतिवार को बीजेपी के संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी के माता की आरिष्टी की रस्म संपन्न हुई। तेरहवीं कार्यक्रम में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य,झारखंड राज्यपाल संतोष गंगवार सहित तमाम मंत्रीगण भी मौजूद रहे।
बृहस्पतिवार को धर्मपाल सिंह सैनी के माता की आरष्टि में श्रद्धांजलि देने पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि तन, मन जीवन समर्पित और समाज के लिए कुछ और भी दूं इस संस्कार को देने वाली माता जी नहीं रही आज उनको श्रद्धांजलि देने के लिए आया हूं। भगवान से यही प्रार्थना है कि वह उनको श्री चरणों में स्थान दे। जो आता है वह जाता हैं। यह प्रकृति का नियम है। माता जी का जो आर्शीवाद है। वह स्वर्ग से भी स्नेहजनों को मिलता रहेगा।
इस अवसर पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आलावा, राज्यपाल झारखंड संतोष गंगवार,झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सूर्य प्रताप शाही,महाराज जूना अखाड़ा उत्तराखंड यतेन्द्रानंद गिरी महाराज,भाजपा के वरिष्ठ नेता बीएल संतोष,भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी,पूर्व केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल,एमएलसी व पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार दयाशंकर सिंह, बिजनौर जिला प्रभारी व राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुरादाबाद जिला प्रभारी व राज्यमंत्री जसवंत सैनी,पूर्व कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा,बढ़ापुर विधायक कुंवर सुशांत सिंह, धामपुर विधायक अशोक राणा, नहटौर विधान ओमकुमार, बिजनौर विधायक सूची चौधरी के पति मौसम चौधरी,पूर्व सांसद शीशराम रवि,समाजसेवी शेरकोट निवासी कुंवर संजय गहलोत,भाजपा जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौहान,भाजपा नेता शुऐब क़ासमी,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अरविंद गहलोत, बिजनौर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष मलकीत सिंह,बिजनौर भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष खेल सिंह राजपूत,पूर्व एमएलसी सुबोध पाराशर,पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव सिसोदिया,भाकियू तोमर गुट के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष मोहम्मद रिजवान,पूर्व विधायक अफजलगढ़ डॉ इंद्रदेव सिंह चौहान, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष मुरादाबाद राजपाल सिंह चौहान,चांदपुर पूर्व विधायक कमलेश सैनी, भाजपा युवा नेता शुऐब कुरैशी, पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट, प्रधान कपिल कुमार सैनी तथा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अफजल कुरैशी सहित कई सांसद व विधायकों के आलावा बीजेपी के हजारों कार्यकर्ता कार्यक्रम में मौजूद रहे। वही कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा के पुख्ते इंतजाम की जिम्मेदारी डीएम बिजनौर जसजीत कौर व एसपी अभिषेक झा के नेतृत्व में एडीएम प्रशासन विनय कुमार, एसपी सिटी संजीव कुमार, एसपी ग्रामीण विनय कुमार एसपी पूर्वी अमित किशोर श्रीवास्तव की देखरेख में सीओ नगीना अंजनी कुमार चतुर्वेदी सीओ अफजलगढ़ राजेश सिंह सोलंकी सहित कोतवाल धामपुर राजेश सिंह चौहान सहित तमाम पुलिस अफसर मौजूद रहे।


