छत्तीसगढ़ | पलारी (बलौदाबाजार-भाटापारा)
दिनांक: 13/03/2026
बड़े भाई के जन्मदिन पर कराया ‘ न्यौता भोजन’, गुपचुप खाकर खिल उठे बच्चों के चेहरे
● छात्र-छात्राओं के लिए विशेष भोजन के साथ गुपचुप (पानीपुरी) की व्यवस्था
● विद्यालय परिवार ने शिक्षक की सराहना करते हुए जताया आभार
पलारी। विकासखंड पलारी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालय दतान (प) में शुक्रवार को एक बेहद सकारात्मक और उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिला। विद्यालय के शिक्षक प्रकाश कुमार सेन ने अपने बड़े भाई के जन्मदिन के शुभ अवसर पर स्कूली छात्र-छात्राओं के लिए विशेष ‘न्यौता भोजन’ का आयोजन किया।
इस विशेष आयोजन के तहत बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया और उनके लिए विशेष रूप से गुपचुप (पानीपुरी) की भी व्यवस्था की गई। ग्रामीण अंचल के बच्चों को विद्यालय में अपने शिक्षक द्वारा इस तरह का स्नेह और मनपसंद गुपचुप मिलने से उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। इस दौरान सभी बच्चे अत्यंत प्रसन्न और उत्साहित नजर आए।
विद्यालय परिवार ने इस सराहनीय पहल और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाने के लिए शिक्षक प्रकाश कुमार सेन की भूरि-भूरि प्रशंसा की और उनका हृदय से आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानपाठक श्रीमती किरण ठाकुर के नेतृत्व में शाला परिवार के सभी सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से श्रीमती संध्या पैकरा, सरस्वती वर्मा, अमरौतिन बंजारे, ऊषा बंजारे, सुनीता बर्मन, लता यादव, शिव कुमार वर्मा, कमलेश साहू, देवेश साहू, तेजराम साहू और अभिषेक महोबे सहित संपूर्ण विद्यालय परिवार की सहभागिता रही।
संवाददाता: तुलसी साहू
दिल्ली क्राइम प्रेस


