छत्तीसगढ़ | बलौदाबाजार-भाटापारा
दिनांक: 14/03/2026
बलौदाबाजार पुलिस में*पदोन्नति * मेहनत का मिला सम्मान अश्वनी कुमार* , एसपी भावना गुप्ता ने कंधों पर लगाए दो स्टार
● पुलिस कार्यालय में आयोजित पदोन्नति समारोह में परिवारजनों की मौजूदगी में मिला सम्मान
● अधिकारियों व कर्मचारियों ने दी शुभकामनाएं, गौरवपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ कार्यक्रम
बलौदाबाजार-भाटापारा। जिला पुलिस कार्यालय में शनिवार को आयोजित एक गरिमामय समारोह में सहायक उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार एवं नेहरू राम साहू को उपनिरीक्षक पद पर पदोन्नत किए जाने पर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने दोनों अधिकारियों के कंधों पर दो स्टार लगाकर उन्हें पदोन्नति की बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह पदोन्नति दोनों अधिकारियों की कड़ी मेहनत, निष्ठा और कर्तव्यपरायणता का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि दोनों अधिकारी आगे भी पूरी ईमानदारी और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए पुलिस विभाग की गरिमा को और ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगे।
वर्तमान में उपनिरीक्षक अश्वनी कुमार पड़वार चौकी प्रभारी बया के रूप में तथा नेहरू राम साहू थाना भाटापारा शहर में पदस्थ होकर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। पदोन्नति के इस गौरवपूर्ण अवसर पर दोनों अधिकारियों के परिवार के सदस्य भी उपस्थित रहे और इस खुशी के पल के साक्षी बने।
इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजेश श्रीवास्तव (उप पुलिस अधीक्षक, मुख्यालय), संजय साहू (उप पुलिस अधीक्षक, यातायात), स्टेनो मनीष चौबे, रीडर-1 मनीष वर्मा सहित पुलिस कार्यालय के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे और दोनों अधिकारियों को पदोन्नति की शुभकामनाएं दीं।
संवाददाता: तुलसी साहू
दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज


